डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित कुनरी शहर को देश की 'लाल मिर्च की राजधानी' कहा जाता है, यहां पीढ़ियों से किसान धूप में पारंपरिक तरीके से मिर्च सुखाते आए हैं।
लेकिन भीषण गर्मी, बेमौसम बाढ़, सूखे और बढ़ती लागत के कारण किसानों की पीढ़ियों को बनाने वाला यह व्यवसाय अब संकट से जूझ रहा है। जिसका असर पाकिस्तान के मिर्च किसानों पर देखने को मिल रहा है।