World
'हम 4% हिंदुओं को बर्दाश्त कर रहे हैं', पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी के जहरीले बोल; मचा बवाल
डिजिटिल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने देश की हिंदू आबादी के बारे में टिप्पणी करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मिस्टर 10 परसेंट के नाम से मशहूर जरदारी ने जहरीले बोल बोलते हुए कहा कि
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए

डिजिटिल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने देश की हिंदू आबादी के बारे में टिप्पणी करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। मिस्टर 10 परसेंट के नाम से मशहूर जरदारी ने जहरीले बोल बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान में 4 प्रतिशत हिंदुओं को बर्दाश्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तानियों की सोच हिंदुओं को बर्दाश्त करने वाली है और दावा किया कि वे भारत जाने के बजाय पाकिस्तान में ही रहेंगे। 14 अगस्त को बोलते हुए जरदारी ने कहा, ''भारतीयों का नजरिया अलग है। उनके मन में अपना एजेंडा है। भारतीय अखंड भारत में विश्वास करते हैं लेकिन हम मुसलमान हैं। वे नहीं हैं। फिर भी हम ऐसी सोच वाले मुसलमान हैं जो दूसरों को बर्दाश्त करते हैं। पाकिस्तान में 4% हिंदू आबादी है। वे उतने ही आजाद हैं जितने कहीं और। वे भारत के बजाय हमारे साथ रहना ज्यादा पसंद करेंगे।''



