World
एंथ्रोपिक सीईओ की पत्नी ने एपस्टीन से मांगा था एडल्ट कंपनी के लिए निवेश, ईमेल लीक से सनसनी
एपी, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की पत्नी कैमी क्लार्क ने एक समय जेफ्री एपस्टीन से अपनी लक्जरी पॉर्न कंपनी में निवेश मांगने की कोशिश की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और एपस्ट
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

एपी, वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई की पत्नी कैमी क्लार्क ने एक समय जेफ्री एपस्टीन से अपनी लक्जरी पॉर्न कंपनी में निवेश मांगने की कोशिश की थी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट और एपस्टीन फाइल्स में मिले ईमेल से यह खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, कैमी क्लार्क ने साल 2011 में एक एजेंट जॉन ब्रॉकमैन के जरिए एपस्टीन से मुलाकात की। उस समय एपस्टीन पहले से ही 2008 में यौन अपराध का दोषी ठहराया जा चुका था। ब्रॉकमैन ने एपस्टीन को क्लार्क और उनकी बिजनेस पार्टनर मिशेल कैपोसेफालो से डिनर पर मिलने का सुझाव दिया था।



