World
वैश्विक तेल संकट की आहट: ईरान की जिद से भड़के ट्रंप; अमेरिकियों से कहा- 'ऊंची तेल कीमत चुकाने को तैयार रहें'
जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान को झुकाने की अमेरिकी कोशिशें जितनी लंबी खिंच रही हैं, होर्मुज संकट उतना ही गहरा होता जा रहा है। रणनीतिक समुद्री मार्ग के लगभग ठप पड़ने से तेल की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अ
लेखक Digital Desk80K पढ़े गए

जेएनएन, नई दिल्ली। ईरान को झुकाने की अमेरिकी कोशिशें जितनी लंबी खिंच रही हैं, होर्मुज संकट उतना ही गहरा होता जा रहा है। रणनीतिक समुद्री मार्ग के लगभग ठप पड़ने से तेल की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अब अमेरिकी जनता से महंगे तेल की कीमत चुकाने के लिए तैयार रहने को कहा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए रखी गई कठोर शर्तों से निराश ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती और उसे काबू में रखने के लिए अमेरिकियों को कुछ आर्थिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।



