डिजिटल डेस्क, तेहरान। दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्ग माने जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इस जलमार्ग को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने के बयान के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कह दिया है कि यह जलमार्ग न तो किसी ट्वीट से और न ही किसी युद्धपोत के दम पर छीना जा सकता है।
बता दें कि न्यूयार्क में एक रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान को पूरी तरह हराने के बाद वे जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का हिस्सा घोषित कर देंगे।