World
सड़कों पर चक्का जाम, 35 हजार किसान कर रहे विरोध; नीदरलैंड्स में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
डिजिटल डेस्क, एम्सटर्डम। नीदरलैंड्स में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 35,000 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाने के लिए किसान अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं।
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, एम्सटर्डम। नीदरलैंड्स में सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 35,000 से ज्यादा किसान ट्रैक्टर लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दिखाने के लिए किसान अलग-अलग तरीका अपना रहे हैं।
किसान कहीं पर धीरे ट्रैक्टर चलाकर सड़कों पर थोड़ी देर के लिए जाम लगा रहे हैं, तो कहीं ट्रैक्टरों से 'HELP', दिल का आकार और विशाल उल्टा डच झंडा उकेर रहे हैं।



