World
'भारत-अमेरिका के संबंध पहले से अधिक मजबूत', अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण द्विप
लेखक Digital Desk71K पढ़े गए

पीटीआई, वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों के कारण द्विपक्षीय संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं।
शुक्रवार को (स्थानीय समय) यहां जारी एक बयान में रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे मित्रता और पारिवारिक संबंध एक ऐसी साझेदारी की नींव हैं जो नवोन्मेषी, लचीली और भविष्योन्मुखी है।



