डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने टेक्सस में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के दो दिन बाद अपने सभी अपाचे हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण अभियानों को अस्थायी रूप से स्टैंड-डाउन की घोषणा की है। इस हादसे में उड़ान पर सवार दोनों सैनिकों की जान चली गई थी।
अमेरिकी सेना द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह रोक तब तक प्रभावी रहेगी जब तक दुर्घटना के सटीक और मूल कारणों की स्पष्ट समझ नहीं मिल जाती। वर्तमान में दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है क्योंकि जांच प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है।