डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ा फैसला लिया है। व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने नौसेना को विदेशी शिपयार्ड्स (विदेशों) में अपने जहाज बनाने की मंजूरी दे दी है।
इसके साथ ही, उन्होंने एक नेशनल सिक्योरिटी मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर में जेट फाइटर्स को लॉन्च करने के लिए आधुनिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम के बजाय पुरानी स्टीम कैटापुल्ट (भाप से चलने वाली) तकनीक का इस्तेमाल फिर से शुरू करने का आदेश दिया गया है।