एएनआई, मुजफ्फराबाद। बलूचिस्तान के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) में भी पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह और विरोध-प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गए हैं।
मुजफ्फराबाद समेत कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए मौलिक अधिकारों की बहाली और पीओजेके से पाकिस्तानी सेना की वापसी की मांग की है।
साथ ही निर्मम हत्याओं का विरोध करते हुए नागरिक स्वतंत्रता पर लगाए गए प्रतिबंधों के लिए जवाबदेही की मांग की है।