World
अमेरिका को 1.3 अरब डॉलर का नुकसान, ईरान युद्ध में 45 रीपर ड्रोन तबाह
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अमेरिका के लिए सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, हथियारों के भंडार के लिहाज से भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए
-1786726830717.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अमेरिका के लिए सिर्फ सैन्य मोर्चे पर ही नहीं, हथियारों के भंडार के लिहाज से भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खिलाफ अभियान में अमेरिका अब तक 45 एमक्यू-9 रीपर ड्रोन गंवा चुका है। यह संख्या अमेरिकी रीपर बेड़े के करीब एक चौथाई के बराबर बताई जा रही है।
अमेरिका को भारी नुकसान
तीन अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, इन ड्रोन की कुल कीमत करीब 1.3 अरब डॉलर हो सकती है। हर रीपर ड्रोन की कीमत तीन से पांच करोड़ डॉलर के बीच बताई जाती है।



