डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की जान लेने वाले ईरानी हमलों से साफ है कि तेहरान ने अपनी युद्ध रणनीति में कितनी तेजी से बदलाव किया है। पेंटागन को बड़ी संख्या में मिसाइल इंटरसेप्टर खर्च करने पड़े हैं। रूस की तरह ईरान अब बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ड्रोन का एक साथ इस्तेमाल कर रहा है।
किसी एक हथियार पर निर्भर रहने की बजाय ईरान मिक्स हमले कर रहा है। पांच दिनों तक ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार की। मकसद अमेरिकी एयर-डिफेंस सिस्टम पर दबाव डालना और पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए मजबूर करना था।