World
केक के लिए मची लूट और चल गई बोतलें… पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर भूखे-नंगों की तरह भिड़े लोग
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भूखे-नंगे पाकिस्तान की हकीकत भी खुलकर दुनिया के सामने आ गई। जश्न के दौरान कहीं लूट मच
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कई जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भूखे-नंगे पाकिस्तान की हकीकत भी खुलकर दुनिया के सामने आ गई। जश्न के दौरान कहीं लूट मच गई, तो कहीं लोग आपस में ही भिड़ गए।
स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पाकिस्तान के कराची से लेकर इस्लामाबाद जब बड़े-बड़े केक काटे गए। लाहौर के लिबर्टी मार्केट में जब आजादी का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान के झंडे की थीम वाला केक भी काटा जाना था। लेकिन केक कटने से पहले ही उसे लूटने की होड़ मच गई।



