डिजिटल डेस्क, अमेरिका। यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की हत्या के आरोपी लुइगी मंगिओन ने शुक्रवार को अमेरिकी संघीय अदालत में अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने जज के सामने साफ कहा कि चार दिसंबर की सुबह मैंने मैनहट्टन में मिस्टर थॉम्पसन को गोली मारी और वह मर गए।
जब जज ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता है कि वे बाकी जिंदगी जेल में बिता सकते हैं, तो मंगिओन ने हां में जवाब दिया।