World
आसमान से समुद्र तक ड्रोन स्ट्राइक.... मिडिल ईस्ट के लिए अमेरिका बना रहा नया प्लान
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिका बहुराष्ट्रीय अटैक ड्रोन टास्क फोर्स बनाने में जुट गया है।
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमेरिका बहुराष्ट्रीय अटैक ड्रोन टास्क फोर्स बनाने में जुट गया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने पहली मल्टीनेशनल अटैक ड्रोन टास्क फोर्स बनाने की योजना की घोषणा की है। इसमें अमेरिका और पश्चिम एशिया के सहयोगी देश शामिल होंगे।
अमेरिकी सेंट्रल कमान ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि 'टास्क फोर्स फाल्कन स्ट्राइक' नामक यह नई यूनिट हवा, जमीन और समुद्र में ड्रोन हमले पर केंद्रित होगी।



