World
नेपाल ने खो दिए भारत के साथ 210 साल पुराने 'सुगौली संधि' के दस्तावेज, विदेश मंत्री शिशिर खनाल का खुलासा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल ने साल 1816 की 'सुगौली संधि' की दशकों पुरानी ओरिजिनल कॉपी शायद खो दी है। यह वह दस्तावेज था जिसने ब्रिटिश भारत के साथ नेपाल की सीमाओं को तय किया था। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवा
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल ने साल 1816 की 'सुगौली संधि' की दशकों पुरानी ओरिजिनल कॉपी शायद खो दी है। यह वह दस्तावेज था जिसने ब्रिटिश भारत के साथ नेपाल की सीमाओं को तय किया था। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी।
विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने हाल ही में संसद को बताया कि हालांकि संधि से जुड़े कुछ दस्तावेज नेशनल आर्काइव्स में मौजूद हैं, लेकिन उनके ओरिजिनल सरकारी दस्तावेज होने के बारे में स्थिति साफ नहीं है।



