World
मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बीच पूर्व पीएम देउबा नेपाल लौटे, जेन जी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बुरी तरह पीटा था
आईएएनएस, काठमांडू। मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा गुरुवार को स्वदेश लौट गए। वे पांच महीने पहले मेडिकल चेक-अप के लिए सिंगापुर गए थे।
लेखक Digital Desk35K पढ़े गए

आईएएनएस, काठमांडू। मनी-लॉन्ड्रिंग जांच के बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा गुरुवार को स्वदेश लौट गए। वे पांच महीने पहले मेडिकल चेक-अप के लिए सिंगापुर गए थे।
एयरपोर्ट पहुंचने पर नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने देउबा का स्वागत किया। हालांकि, उनकी पत्नी और बेटा जयबीर विदेश से नहीं लौटे हैं।
देउबा और उनकी पत्नी, जिन्हें पिछले साल जेन जी आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बुरी तरह पीटा था, इलाज के बहाने देश छोड़कर चले गए थे, लेकिन विदेश में उनके इतने लंबे समय तक रहने का कोई कारण नहीं बताया गया।



