World
यूरोप में भीषण गर्मी ने मचाया कोहराम, नदियां सूखीं तो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाज आए बाहर
डिजिटल डेस्क, बर्लिन। यूरोप में इस साल पड़ रही सदी की सबसे भीषण गर्मी और सूखे से स्थिति भयावह हो गई है। यूरोप की दूसरी सबसे लंबी डन्यूब नदी का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से गिर गया है। 80 साल में पहली बार 1944 में विश्व युद्ध 2
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। यूरोप में इस साल पड़ रही सदी की सबसे भीषण गर्मी और सूखे से स्थिति भयावह हो गई है। यूरोप की दूसरी सबसे लंबी डन्यूब नदी का जलस्तर ऐतिहासिक रूप से गिर गया है। 80 साल में पहली बार 1944 में विश्व युद्ध 2 के दौरान डुबोए गए दर्जनों जर्मन युद्धपोत पानी से बाहर आ गए हैं।
अनुमान है कि नदी की तलहटी में ऐसे करीब 200 जहाज दबे हैं, जिनमें से 20 से अधिक जहाजों के अवशेष साफ नजर आने लगे हैं। इन जहाजों में भारी मात्रा में अनटोल्ड विस्फोटक और गोला-बारूद लदे हुए हैं, जो स्थानीय लोगों और नेविगेशन के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं।



