डिजिटल डेस्क, अंकारा। तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' अब कागजों से निकलकर जमीन पर उतरने की तैयारी में है। इसके तहत एक नया राजनीतिक और सैन्य तंत्र तैयार किया जा रहा है, जिससे रक्षा सहयोग, तकनीक ट्रांसफर और हथियारों के संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। तुर्किए के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि तीनों देश मिलकर अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करेंगे।