डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के पास समुद्र से बचाई गई एक नाव में 14 प्रवासी मृत पाए गए हैं। समुद्री बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इस नाव में करीब 100 लोग सवार थे। इस हादसे में छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है।
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, समुद्री बचाव कर्मियों ने बताया कि नाव पर 14 शव मिले हैं। यह नाव एल हिएरो द्वीप से 39 समुद्री मील दक्षिण में मिली थी और इसे ला एस्टाका बंदरगाह की ओर खींचकर लाया जा रहा था।