डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हैकर्स ने अमेरिकी वायुसेना के प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म क्लाउड वन में सेंध लगा ली है। रॉयटर को तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इस घटना से सामरिक, कार्मिक और लॉजिस्टिक्स से जुड़े संवेदनशील डेटा के खतरे में पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पिछले लगभग एक महीने में सिस्टम अपग्रेड के दौरान यह घुसपैठ पकड़ी गई। इसकी खोज के बाद पूरे प्लेटफॉर्म में व्यवधान पैदा हो गया है। रॉयटर अभी यह स्थापित नहीं कर सका कि हैकर्स कौन थे, घुसपैठ का पूरा दायरा क्या था और कोई डेटा चोरी हुआ या नहीं।