World
अमेरिकी वायु सेना के 'क्लाउड वन' प्लेटफॉर्म में हैकर्स ने लगाई सेंध, साइबर अटैक के चलते कामकाज बाधित
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हैकर्स ने अमेरिकी वायु सेना के प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म 'क्लाउड वन' (Cloud One) में सेंध लगाई है।
लेखक Digital Desk43K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। हैकर्स ने अमेरिकी वायु सेना के प्रमुख क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म 'क्लाउड वन' (Cloud One) में सेंध लगाई है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना की जानकारी रखने वाले पांच लोगों के हवाले से बताया गया है कि इससे सेना, कर्मियों और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी संवेदनशील जानकारी के उजागर होने का खतरा पैदा हो गया है।
रॉयटर्स के दो सूत्रों के मुताबिक, इस सेंधमारी का पता पिछले महीने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करते समय चला। इसके चलते पूरे सिस्टम में कामकाज बाधित हो गया, जिसके बाद वायु सेना ने अन्य एप्लिकेशन को ट्रांसफर करने का काम रोक दिया और नेटवर्क पर पहले से चल रहे सॉफ्टवेयर के अपडेट को भी ब्लॉक कर दिया।



