डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर हम अक्सर किसी ना किसी जानवरों को देखते हैं जो अपने अनोखे काम या लुक सी वजह से काफी फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। यहां के एक चिड़ियाघर (जू) में रहने वाला तेंदुआ इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
तेंदुए का नाम 'पैन बाओ बाओ' है जो चीन के एक चिड़ियाघर में रहता है। जू ने इसके खान पर रोक लगाने से इनकार करते हुए इसके वजन की मॉनिटरिंग छोड़ दी है। वजन कम करने की कोशिश बंद होने के बाद ये काफी मोटा दिखता है। इंटरनेट पर कुछ यूजर इसे ज़ूटोपिया फिल्म के मोटे चीते 'ऑफिसर क्लॉहाउजर' जैसा बता रहे हैं।