World
चीन में जहां कुछ दिन पहले मिले थे ट्रंप और चिनफिंग, वहीं खुलेआम बिक रही Nvidia की बैन चिप्स; रिपोर्ट में खुलासा
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की सबसे एडवांस चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के कुछ चिप्स चीन के बाजार में खुलेआम बिक रहे हैं। आश्चर्य की बात ये है कि इन एडवांस चिप्स पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की सबसे एडवांस चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के कुछ चिप्स चीन के बाजार में खुलेआम बिक रहे हैं। आश्चर्य की बात ये है कि इन एडवांस चिप्स पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखे हैं।
विदेशी अखबार की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। उस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि APEC शिखर सम्मेलन के दौरान जगह पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मिले थे वहीं से थोड़ी दूर पर ही ये आसानी से बाजार में उपलब्ध था।



