आईएएनएस, ढाका। इंटरनेट मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बांग्लादेश की एक अदालत ने चीनी नागरिक को जेल भेज दिया।
स्थानीय मीडिया के अनुसार वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट डोलोन बिस्वास ने बुधवार दोपहर पुलिस की ओर से आरोपित चेन योंग को अदालत में पेश किए जाने के बाद यह आदेश दिया।
छात्रा 17 नवंबर को स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। उसके पिता ने 18 नवंबर को मानिकगंज सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।