जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कुवैत ने दावा किया है कि गुरुवार को ईरानी ड्रोन हमले में दो इतालवी नागरिकों की मौत हो गई। इटली के विदेश मंत्रालय ने भी दोनों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, ईरान ने किसी भी तरह का हमला करने से इनकार किया है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सौद अब्दुल अजीज अल अतवान के अनुसार, देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन हमलों को नाकाम किया। इस दौरान इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन के मलबे की चपेट में आने से दो इतालवी नागरिकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।