डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने आयोवा स्थित एक गोला-बारूद डिपो में करीब पांच टन लीड एजाइड नामक बेहद अस्थिर विस्फोटक पदार्थ का नियंत्रित विस्फोट सफलतापूर्वक किया है। सेना ने इसे बड़ा सफलता बताया है और इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया है।
यह विस्फोटक पदार्थ करीब 20 साल से स्टोर में पड़ा था। समय के साथ उसमें रिक्रिस्टलाइजेशन की प्रक्रिया हुई, जिससे यह घर्षण, हलचल या छोटी सी गड़बड़ी से भी फटने के लिए बेहद संवेदनशील हो गया था। विशेषज्ञों के अनुसार इसमें बिना किसी बाहरी ट्रिगर के भी विस्फोट होने का खतरा बढ़ गया था।