डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों की महिलाओं और लड़कियों के अपहरण, जबरन मतांतरण और विवाह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक प्रमुख अल्पसंख्यक अधिकार संगठन के अनुसार, इस साल के पहले 10 महीनों में ऐसी 84 घटनाएं दर्ज की गई हैं।
वॉयस आफ पाकिस्तान मॉइनारिटी (वीओपीएम) ने गुरुवार को जारी आंकड़ों में बताया कि पीड़ितों में 49 ईसाई और 35 हिंदू महिलाएं एवं लड़कियां शामिल हैं। इनमें 43 नाबालिग हैं, जबकि छह लड़कियों की उम्र 14 वर्ष से भी कम है।