World
पाकिस्तान का नक्शा बदलने की तैयारी में आसिम मुनीर, 12 नए प्रांत बनाने के विचारों पर छिड़ी सियासी जंग
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर के इर्द-गिर्द एक ऐसी बहस तेज हो गई है, जिसे केवल प्रशासनिक सुधार नहीं बल्कि देश के राजनीतिक भूगोल को फिर से नए सिरे से गढ़ने की बड़ी
लेखक Digital Desk44K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर के इर्द-गिर्द एक ऐसी बहस तेज हो गई है, जिसे केवल प्रशासनिक सुधार नहीं बल्कि देश के राजनीतिक भूगोल को फिर से नए सिरे से गढ़ने की बड़ी कवायद माना जा रहा है।
आसिम मुनीर के नेतृत्व वाले सत्ता-प्रतिष्ठान के पास पाकिस्तान का नक्शा फिर से बनाने के बड़े विचार हैं, जिनके केंद्र में पाकिस्तान में 1947 से चली आ रही चार प्रांतों की व्यवस्था को बदलना, प्रांतों की संख्या बढ़ाना और केद्र व प्रांतो के बीच फिर से सत्ता के संतुलन को तय करना शामिल है।



