डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में लंबे समय से रह रहे ऐसे प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों ने नया बिल पेश किया है, जिनके खिलाफ पहले से देश छोड़ने का अंतिम आदेश जारी हो चुका है। इस नये बिल का नाम प्रोटेक्ट अवर नेबर्स एक्ट रखा गया है।
अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा लाभ
अंतिम डिपोर्टेशन आदेश जारी होने के बाद कम से कम 10 साल से अमेरिका में रह रहे प्रवासियों को इस एक्ट का लाभ मिलेगा। प्रस्ताव के मुताबिक 10 साल बाद अंतिम डिपोर्टेशन आदेश खुद-ब खुद समाप्त हो जाएगा। डेमोक्रेटिक सांसदों ने बिल पेश करने में भारतीय मूल के 73 साल के हरजीत कौर का उदाहरण दिया। वे 30 साल कैलिफोर्निया में रहने के बाद सितंबर 2025 में अमेरिका से भारत निर्वासित कर दी गई थीं।