डिजिटल डेस्क, ओस्लो। डिजिटल शिक्षा को सबसे आगे रखने वाला देश नॉर्वे अब अपने ही फैसले पर दोबारा विचार कर रहा है। तीन साल पहले जिस शिक्षक को क्लास में आईपैड की जगह पेंसिल और किताबों से पढ़ाने के लिए फटकार लगी थी, आज पूरा देश उसी के रास्ते पर चल पड़ा है।
यह कहानी साल 2023 में नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के ट्रोस्टेरुड स्कूल से शुरू हुई थी। वहां तीसरी कक्षा को पढ़ाने वाले शिक्षक पाल लुडविग फिनस्टैंड ने महसूस किया कि उनके छात्र आईपैड पर तो काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी पढ़ने और लिखने की क्षमता कमजोर हो रही है।