World
पायलट ब्रेंट स्टोक्स, बेटे और 4 करीबियों की मौत से सदमे में परिवार, मिसिसिपी प्लेन क्रैश में गई सभी 6 लोगों की जान
डिजिटल डेस्क, वाशिगंटन। अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास मंगलवार को एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सभी छह सदस्यों की मौत हो गई। फ्लोरिडा का रहने वाला यह परिवार लुइसियाना
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिगंटन। अमेरिका के मिसिसिपी तट के पास मंगलवार को एक छोटा विमान समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सभी छह सदस्यों की मौत हो गई। फ्लोरिडा का रहने वाला यह परिवार लुइसियाना से मछली पकड़ने के बाद अपने घर लौट रहा था, तभी यह अनहोनी हो गई।
जैक्सन काउंटी के कोरोनर ब्रूस लिंड जूनियर ने मृतकों की पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्लोरिडा के फोर्ट मायर्स के रहने वाले इस परिवार में विमान उड़ा रहे पायलट ब्रेंट स्टोक्स (50), उनका बेटा हंटर स्टोक्स (16), ब्रेंट की बहन आर्लिन नॉक्स व उनके पति माइकल नॉक्स तथा आर्लिन और माइकल के दोनों बच्चे चार्ल्स होल्डन नॉक्स (12) और ट्रुएट नॉक्स (10) शामिल थे।



