रॉयटर,काहिरा। मिस्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक वाहन प्रमुख रिंग रोड पर पलटने के बाद आग की चपेट में आ गया।
यह हादसा ग्रेटर काहिरा को जोड़ने वाले रिंग रोड पर गीजा के अल-वर्राक इलाके में एक सुरंग के ऊपर हुआ।
यह मार्ग काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को प्रमुख राजमार्गों से जोड़ता है। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।