World
पश्चिम एशिया में डटी रहेगी अमेरिकी सेना, हटाने का प्रस्ताव सीनेट में खारिज; डेमोक्रेटिक सांसदों की कोशिश नाकाम
आईएएनएस, वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच पश्चिम एशिया से अमेरिकी सेना हटाने की मांग को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में झटका लगा है।
लेखक Digital Desk40K पढ़े गए

आईएएनएस, वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच पश्चिम एशिया से अमेरिकी सेना हटाने की मांग को अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट में झटका लगा है।
सीनेट ने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई खत्म करने और अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की मांग वाले प्रस्ताव को 48 के मुकाबले 51 वोटों से खारिज कर दिया। हालांकि, तीन रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स के साथ प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया।



