रॉयटर, हेलसिंकी। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बाल्टिक सागर में एक रूसी जहाज पर हमले की खबर सामने आई है। रूसी जहाज पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है।
रॉयटर के मुताबिक, शनिवार को बाल्टिक सागर में ड्रोन हमलों के बाद एक रूसी मालवाहक जहाज में आग लग गई और बाद में वह फिनलैंड के जलक्षेत्र में बह गया, जिसके चलते हेलसिंकी ने अस्थायी हवाई और समुद्री प्रतिबंध लगा दिए और कहा कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ था। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है हमला यूक्रेन ने किया था।