World
'किलर रोबोट' पर लगाम की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय नियम बनाने पर होगी चर्चा
रॉयटर, जिनेवा। दुनिया में ऐसे हथियारों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जो बिना इंसानी आदेश के खुद निशाना पहचानकर हमला कर सकते हैं। इन्हें 'किलर रोबोट' कहा जाता है।
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

रॉयटर, जिनेवा। दुनिया में ऐसे हथियारों को लेकर चिंता बढ़ गई है, जो बिना इंसानी आदेश के खुद निशाना पहचानकर हमला कर सकते हैं। इन्हें 'किलर रोबोट' कहा जाता है।
इन खतरनाक हथियारों के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की बैठक में करीब 100 देशों ने 2028 तक इस दिशा में नए नियम बनाने पर चर्चा करने का फैसला किया है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे स्विस प्रतिनिधि जूलियन थोनी ने इस समझौते को 10 साल से अधिक की बातचीत के बाद मानवीय निरस्त्रीकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया।



