World
अमेरिका में सनसनीखेज वारदात, तेज संगीत के झगड़े में 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मारकर मार डाला
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान जोरदार संगीत को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मार
लेखक Digital Desk62K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका में हैलोवीन पार्टी के दौरान जोरदार संगीत को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक 10 साल के बच्चे ने किशोर पड़ोसी को गोली मार दी। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना 31 अक्टूबर को अल्बुकर्क में हुई। पुलिस द्वारा जारी होम सिक्योरिटी फुटेज में साफ दिखता है कि दोनों महिलाओं के झगड़े के दौरान 10 साल का लड़का घर से हैंडगन लेकर बाहर आता है और किशोर केईनरलीन प्लाजा रेंजेल पर गोली चला देता है।



