जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ने के संकेत हैं। इजरायली समाचार वेबसाइट ‘मेको’ ने मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरानी शासन के खिलाफ इजरायल के साथ मिलकर नए हमले करने के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने वेबसाइट से कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए ट्रंप के सामने सभी विकल्प खुले हैं। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। चीन यात्रा से लौटने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।