डिजिटल डेस्क, शेनजेन। चीनी अधिकारियों ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्टर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली एक अहम बैठक में शामिल होने से रोक दिया। रिपोर्टर ने इससे पहले एक द्विपक्षीय सत्र के दौरान सवाल पूछा था।
चीन के शेनजेन में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन समिट के दौरान प्रेस की पहुंच को लेकर विवाद खड़ा हो गया। यहां तीनों नेता अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे, जिसमें उन्हें परमाणु हथियारों के नियंत्रण, व्यापार और यूक्रेन तथा ईरान में चल रहे युद्धों पर चर्चा करनी थी।