रॉयटर, न्यूयॉर्क। अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने बुधवार को कहा कि इस साल के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन में भारी रकम खर्च करने के बाद वह खुद को काफी मूर्ख महसूस कर रहे हैं। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने रिपब्लिकन उम्मीदवारों और टेक्सास में पार्टी की पकड़ बनाए रखने के लिए करीब 50 करोड़ डॉलर खर्च किए थे।