World
सिएटल में दीपावली समारोह में नस्लवादी हमला, कट्टर दक्षिणपंथी गुटों ने बोला धावा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दीपावली के मौके पर सिएटल में रोशनी, रंगों, विविधता और धार्मिक बहुलवाद का जश्न तब अमेरिका के एक बदसूरत पहलू के प्रदर्शन में बदल गया जब दो कट्टरपंथी कार्यकर्ता वहां आ धमके। उनके हाथों में ऐसे प्लेका
लेखक Digital Desk73K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दीपावली के मौके पर सिएटल में रोशनी, रंगों, विविधता और धार्मिक बहुलवाद का जश्न तब अमेरिका के एक बदसूरत पहलू के प्रदर्शन में बदल गया जब दो कट्टरपंथी कार्यकर्ता वहां आ धमके। उनके हाथों में ऐसे प्लेकार्ड थे जिनमें डॉट हेड्स (भारतीयों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द) को देश से निकालने की मांग की गई थी और ईसाई अमेरिका पर हिंदुओं के कब्जे की चेतावनी दी गई थी।
वे अमेरिकी झंडे लेकर दीपावली के एक स्थानीय कार्यक्रम में पहुंचे मानो उनका मकसद ही बुराई वाले पहलू को उजागर करना था। हाथापाई के बाद उन्हें सिएटल सेंटर आर्मरी से बाहर निकाल दिया गया लेकिन इससे पहले उकसावे को पब्लिसिटी में बदलने में माहिर लगने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उन पर और एलन पर एंटीफा और हिंदुओं ने हमला किया है। साथ ही, उन्होंने टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी की चुनावी हार के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराया।



