डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र की राजधानी काहिरा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।  दो ट्रेनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 125 लोग घायल हो गए हैं।
मिस्र में हुए हादसे के बाद से वहां राहत बचाव अभियान जारी है। हादसे में घायल 125 लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
ट्रेन कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत
काहिरा के दक्षिण में स्थित गीजा प्रांत में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रेन कंडक्टर समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ट्रेन हादसे में 125 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना मिस्र की राजधानी से लगभग 52 किलोमीटर दूर अल-अय्यात जिले में हुई। वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हताहतों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से करीब 70 से ज़्यादा घायल यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।