World
सेनेगल के तट पर दर्दनाक हादसा, प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 21 लोगों की मौत; तलाश जारी
डिजिटल डेस्क, डकार। पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक समुद्री हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह नाव प्रवासियों को लेकर स्पेन के कैनरी द्वीप की तरफ जा रही। इ
लेखक Digital Desk21K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, डकार। पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दर्दनाक समुद्री हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह नाव प्रवासियों को लेकर स्पेन के कैनरी द्वीप की तरफ जा रही। इसी दौरान नाव समंदर में डूब गई, जिससे कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है।
सेनेगल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, यह नाव राजधानी डकार से करीब 180 किलोमीटर उत्तर में केबेमेर के पास समुद्र में पलट गई। शनिवार शाम तक अधिकारियों ने पानी से 21 शव बाहर निकाल लिए हैं। मरने वालों में ज्यादातर स्थानीय केबेमेर इलाके के ही रहने वाले थे।



