डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनावों के नतीजे राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहे हैं। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर अपना कब्जा जमा लिया है।
दशकों से जिन राज्यों में रिपब्लिकन पार्टी का दबदबा रहा था, वहां भी उन्हें ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में चुनाव नतीजों से आहत राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अपनी भड़ास निकाली है।