डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र के गीजा प्रांत से एक बड़े और भीषण ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां अल-अय्यात जिले में दो ट्रेनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई।
इस हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई है और करीब 120 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह दुर्घटना राजधानी काहिरा के बाहरी इलाके में हुई।