डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में 20 अगस्त को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपने अनुभवी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर को अगले राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
प्रधानमंत्री और पार्टी चेयरमैन तारिक रहमान के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस बात की औपचारिक घोषणा की गई।