डिजिटल डेस्क, यरुशलम। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस चरमपंथी इस्लाम के आक्रमण का शिकार हो गया है। फ्रांस में आर्थिक मुद्दों पर हुए विरोध प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद उन्होंने ये विवादास्पद टिप्पणी की।

एक फ्रांसीसी भाषा के चैनल पर दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने समय पर तैयारी नहीं की, उन्होंने बस हार मान ली। वे चरमपंथी इस्लाम के आक्रमण के आगे झुक गए।