World
ट्रंप के साथ तनातनी के बीच अमेरिकी दूत से मिले जेलेंस्की, रूस के यूक्रेन पर हमले जारी
डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर फिर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमले किए, जिनमें चार लोगों के मारे जाने की खबर है। रू
लेखक Digital Desk66K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कीव। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के रिहायशी इलाकों पर फिर मिसाइलों और ड्रोन से भीषण हमले किए, जिनमें चार लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस ने यूक्रेन में तीन कार्गो जहाजों और दो लाजिस्टिक हब पर भी हमला किया है।
रूसी सेना ने बताया कि इन जहाजों और हब का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्य से किया जा रहा था। ये हमले ऐसे समय किए गए हैं, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मदद को लेकर नार्वे की यात्रा पर हैं। यहां उनकी अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात हुई। इसे अमेरिका के साथ बिगड़े संबंधों को सुधारने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तनातनी है।



