World
बांग्लादेश पीएम तारिक रहमान ने रंगपुर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया, लोगों के साथ सेल्फी ली
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर के ऐतिहासिक राधा गोविंद धर्मसभा मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और हिंदू समुदाय के लोगों को श
लेखक Digital Desk85K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रंगपुर के ऐतिहासिक राधा गोविंद धर्मसभा मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और हिंदू समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों के साथ सेल्फी भी ली।
वहीं, रंगपुर के पगलापीर में उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का समय उत्सव मनाने का है। उन्होंने सभी धर्मों के मानने वालों के बीच एकता और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।



