डिजिटल डेस्क, संयुक्त राष्ट्र। सामूहिक विनाश के हथियारों के आतंकवादियों के हाथों में पड़ने के खतरे पर चिंता जताते हुए भारत ने वैश्विक समुदाय से संवेदनशील तकनीक के हस्तांतरण को लेकर सतर्क रहने का आह्वान किया है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की पहली समिति में भारत ने विशेष रूप से उन देशों के प्रति सतर्क रहने को कहा है, जिनका परमाणु हथियारों के प्रसार और आतंकवाद से जुड़े रहने का 'रिकॉर्ड' रहा है - जो कि पाकिस्तान की ओर एक परोक्ष इशारा है। भारत ने दो टूक कहा कि यह पूरी मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर तुरंत सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।